देर रात भूख मिटाने के लिए सबसे बेस्ट और हेल्दी चीजें

देर रात भूख मिटाने के लिए सबसे बेस्ट और हेल्दी चीजें

सेहतराग टीम

रात को भोजन करना और वो भी समय पर ये काफी जरूरी है। क्योंकि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए तो एक्सपर्ट रात को सही समय पर खाने की सलाह देते हैं। ऐसा करने हमारी पाचन तंत्रिका सही से काम करती है और हमारा शरीर फिट बना रहता है। लेकिन कई लोग होते हैं जो सही समय से भोजन कर तो लेते हैं लेकिन उन्हें देर रात भूख लग जाती है। ऐसे में वो क्या खाएं जिससे उनके शरीर पर कोई फर्क ना पड़े। तो आइए जानते हैं कि देर रात भूख लगने में क्या खाने से सेहत अच्छी बनी रहेगी।

पढ़ें- सर्दियों में खाइए मक्के की रोटी, कई रोगों से रहेंगे दूर

दूध का करें सेवन

रात में अगर आप जग रहे हैं या फिर आपको भूख लगती है और कुछ खाने पीने की मन करता है तो आप दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध को एक बेहतरीन बेड टाइम स्नैक कहा गया है।

सूखे मेवे

सूखे मेवे खाना भी सेहत के लिए अच्छा रहता है। इसे आप देर रात भूख लगने पर भी खा सकते हैं। सूखे मेवे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपकी सेहत को फायदा ही पहुंचाएंगे। एक दिन में 28 से 30 ग्राम तक इनका सेवन कर सकते हैं।

भुना चना

अगर आपना मन कुछ नमकीन खाने का हो रहा है तो आपके लिए भुना चना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। भुना चना सेहत के लिए अच्छा रहता है। इसे खाकर ना केवल आपकी भूख शांत होगी बल्कि इसके जरिए आपके शरीर में कई पोषक तत्व भी पहुंच जाएंगे।

पी सकते हैं सूप

सूप पीना तो हमेशा ही सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मौसम में आपको टमाटर के सूप का या फिर किसी भी सब्जी के सूप का सेवन कर सकते हैं। ये ना केवल हेल्दी होंगे बल्कि आपकी भूख को शांत करने का भी काम करेंगे।

गाजर का हलवा

आपको ये पढ़ने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन गाजर का हलवा भी आप देर रात खा सकते हैं। बाजार में इस मौसम में आपको आसानी से फ्रेश गाजर मिल जाएगी। गाजर में फाइबर के अलावा बीटा कैरोटिन होता है जो आपकी हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। वहीं घी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। ऐसे में अगर आपको रात में कुछ खाना हो और गाजर का हलवा घर पर हो तो बेझिझक खाइए। बस मात्रा का ध्यान रखिए।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में बैंगन खाते रहिए, वजन कम होने साथ ही अन्य 4 फायदे होंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।